योग को अपनाएं जीवन भर के लिए खुद को निरोगी बनाएं : वर्षा पटेल


गोंदिया, दिं. ०९ मार्च : योग एक कला है जो हमारे शरीर, मन और आत्मा को एक साथ जोड़ता है और हमें मजबूत और शांतिपूर्ण बनाता है। योग आवश्यक है क्योंकि यह हमें फिट रखता है, तनाव को कम करने में मदद करता है और समग्र स्वास्थ्य को बनाए रखता है और एक स्वस्थ मन ही अच्छी तरह से ध्यान केंद्रित करने में सहायता कर सकता है। शरीर, मन और आत्मा को नियंत्रित करने में योग मदद करता है।  शरीर और मन को शांत करने के लिए यह शारीरिक और मानसिक अनुशासन का एक संतुलन बनाता है। यह तनाव और चिंता का प्रबंधन करने में भी सहायता करता है और आपको आराम से रहने में मदद करता है।

योग आसन शक्ति, शरीर में लचीलेपन और आत्मविश्वास विकसित करने के लिए जाना जाता है इसलिए योग को अपनाएं और जीवन भर के लिए खुद को निरोगी बनाएं ऐसा कथन गोंदिया सांस्कृतिक मंच की संचालिका वर्षा पटेल ने किया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विद्या योग पीठ की ओर से महिलाओं के लिए उनके शारीरिक स्वास्थ्य और मानसिक स्वास्थ्य पर मार्गदर्शन का अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम के आयोजन किया गया था जिसमें वह बोल रही थी उन्होंने महिलाओं के समस्याओं से संबंधित अनेक विषयों पर मार्गदर्शन किया इस कार्यक्रम में महा उद्घाटन के रूप में उपस्थित थे तथा कार्यक्रम की अध्यक्ष विद्या योग पीठ की संचालिका विद्या दयानी उपस्थिति तथा प्रमुख अतिथि के रूप में नवसंजीवनी बहुउद्देशीय संस्था की संचालिका भगत पारदी आज फोरम की संचालिका मंजू कटरे.

मोहिनी मुदलेवार, शिवानी गाडलानी, रिया गीजापुरे उपस्थित थे कार्यक्रम में सभी अतिथियों ने महिलाओं के अनेक समस्याओं पर प्रकाश डाला व विचार व्यक्त किए तथा विद्या योग पीठ की ओर से विद्या योग पीठ की संचालिका विद्या दयानी ने महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधित अनेक समस्याओं पर मार्गदर्शन किया सफलता के लिए अग्रसेन भवन के संचालक जिमी गुप्ता भारत गोप्लानी विद्या योग पीठ के सभी पदाधिकारी ने सहयोग किया.


 

Leave a Comment