जल्द धान खरेदि प्रारंभ नहीं की तो… राष्ट्रवादी कॉंग्रेस पार्टी द्वारा किसानो के हित में तिव्र आंदोलन करेगी


गोंदिया, दिनांक : ०४ नोहेंबर २०२२ :  दिपावली बित जाने के बाद भी अभी तक धान खरेद्री केन्द्र प्रारंभ नही होने से किसानो का भारी नुकसान हो रहा है, इससे किसानों में रोष व्याप्त है। गोंदिया जिले में शासकीय आधारभुत धान खरेदी केन्द्र प्रारंभ करने हेतु अनेक निवेदन सांसद प्रफुल पटेल के माध्यम से मा. जिल्हाधिकारी, गोंदिया को दिया गया। परंतु अभी तक जिल्हे में एक भी शासकीय धान खरेद्री केन्द्र प्रारंभ नही होने से पूर्व विधायक राजेंद्र जैन के नेतृत्व में राष्ट्रवादी काँग्रेस पार्टी के शिष्टमंडळ ने जिल्हा पणन अधिकारी को शीघ्र धान खरीदी केंद्र शुरू करने हेतु निवेदन सौपा। शिष्टमंडल ने निवेदन में कहा की आगामी ५ नवंबर २०२२ तक जिले के सभी धान खरेद्री प्रारंभ नहीं होते है तो राष्ट्रवादी कॉंग्रेस पार्टी द्वारा किसानो के हित में तिव्र आंदोलन करेगी। इस अवसर पर पूर्व विधायक राजेन्द्र जैन, तालुकाध्यक्ष  बालकृष्ण पटले, जिला युवक अध्यक्ष केतन तुरकर, अध्यक्ष सेवादल गणेश बरडे, अखिलेश सेठ, रवि पटेल, लिकेश चिखालोंडे, रौनक ठाकुर सहीत पक्ष पदाधिकारी उपस्थित थे l


 

Leave a Comment