- विनोद अग्रवाल की कर्तव्यपूर्ती जन आशीर्वाद यात्रा
गोंदिया, दि. 29 ऑक्टोंबर : तुमखेड़ा खुर्द में जनता के आमदार एवं महायुति के प्रत्याशी विनोद अग्रवाल की कर्तव्यपूर्ती जन आशीर्वाद यात्रा दि. 28 ऑक्टोंबर को नप के पूर्व गटनेता घनश्याम पानतवने ने कांग्रेस नेता पर जोरदार हमला करते हुए जनता को कांग्रेस के फेक नेरेटिव्ह के भ्रम से सावधान रहने की अपील की।
घनश्याम पानतवने ने कहा, कांग्रेस वाले फेक नेरेटिव्ह चला रहे है कि संविधान खतरे में है। सभी को पता है ऐसा कोई नेता पैदा नही हुआ जो संविधान को बदल सकें। संविधान न कभी खतरे में था और ना रहेगा। खतरे में अगर कोई है तो वो कांग्रेस के दलबदलू नेता है।
उन्होंने आगे कहा, संविधान और बाबासाहब के नाम पर बरसो राज करने वाली कांग्रेस ने कभी बुद्धदिष्ट समाज का भला नही किया। उसने समाज को सिर्फ वोटों की तरह समझकर हमारा उपभोग किया, धुर्वीकरण किया है।
जो कांग्रेसी नेता दल बदलकर सिर्फ अपना हित साधने का इरादा रखते है वो कभी समाज का भला नही कर सकते। भीमघाट पवित्र स्थल के लिए क्या किया और क्या दिया इन कांग्रेसियों से पूछना चाहिए।
घनश्याम पानतवने ने आगे कहा, जनता का आमदार विनोद अग्रवाल ने बुद्धदिष्ट के लिए, समाज के बौद्ध विहार, बाबासाहब के स्मारक के लिए क्या क्या किया ये समझने की जरुरत है। अगर कोई बुद्ध की वंदना को, उनके विचारों को आत्मसात कर उन आचरणों पर चल रहा है तो वो सिर्फ विनोद अग्रवाल है।
बुद्ध ने कहा था कि सभी व्यक्ति का भला करना ही मानवता है। विनोद भैया के कार्यालय में आना वाला प्रत्येक व्यक्ति चाहे किसी भी जात धर्म का, पार्टी का हो, कभी खाली नही जाता। ऐसे व्यक्ति को इस बार पुनः जिताना ही हमारा कर्तव्य है।
कर्तव्यपूर्ती जनआशीर्वाद सभा के दौरान जनता के आमदार एवं महायुति के उम्मीदवार विनोद अग्रवाल के साथ, कृउबास सभापति भाऊराव ऊके, पंस सभापति मुनेश रहांगडाले, जिप सभापति सौ. पूजाताई अखिलेश सेठ, पंस भाजपा की वरिष्ठ नेत्री सिताताई रहांगडाले, पंस सदस्य सरलाताई चिखलोंडे, कीर्तिताई पटले, अनिरुद्धजी बिसेन, कनिराम जी तावाड़े सहित तुमखेड़ा के सभी समाजबन्धुओं की उपस्थिति रही।