आमगाव, गोंदिया, दींनाक: 11 ऑगस्ट 2022 : महाराष्ट्र सरकार मे वन एवं सार्वजनिक बांधकाम उप मंत्री, तथा कांग्रेस के नेता – भरतभाउ बहेकार के दुखद निधन पर संपुर्ण सालेकसा नगरी शोकाकुल हो गयी, महाराष्ट्र सरकार की और से 11 पुलिस जवानों ने सलामी देकर श्रधांजलि दी, तहसिलदार नरसैया के मार्गदर्शन मे तिरंगे ध्वज मे पार्थिव शरिर लिपटाकर श्मशान भुमि तक ले जाया गया, भरतभाउ बहेकार की अंतिम यात्रा उनके निवास्थान से निकलकर संपुर्ण सालेकसा नगरी मे भ्रमण किया गया, जहाँ नगर के महीला, पुरूषों ने अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते शोक सवेदना दिया.
श्मशान भुमि पर क्षेत्रिय विधायक सहसराम कोरोटे की अध्यक्षता मे श्रध्दांजलि कार्यक्रम लिया गया, महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस के महासचिव – डाॅ, नामदेवराव किरसान, पुर्व विधायक संजय पुराम, सेवकभाउ वाघाये, भेरसिंहभाउ नागपुरे, पुर्व जिला परिषद अध्यक्ष विजय शिवणकर, भाजपा के नेता शंकर मडावी, कांग्रेस नेता यादनलाल बनोठे, डाॅ, राजेन्द्र जैन, पुर्व उप मुख्याधिकारी राजकुमार पुराम, मनसे के तालुकाध्यक्ष बैस, शिवसेना के सोहन क्षिरसागर, प्रभाकर दोनोडे, ने श्रद्धांजलि पर अपने विचार रखे.
अंतिम शवयात्रा मे विधायक मनोहर चंद्रीकापुरे, कांग्रेस के पुर्व अध्यक्ष बाबा कटरे, कांग्रेस की जि, प, सदस्या सौ, उषाताई मेंढे, कांग्रेस के जिला सचिव इसुलाल भालेकर, राजु काडे, डाॅ, संजय देशमुख, भाजपा के आमगांव तालुका उपाध्यक्ष घनश्याम अग्रवाल आमगांव, अॅड, येशुलाल उपराडे, अॅड, हिरालाल गुप्ता, सालेकसा तालुका भाजपाध्यक्ष गुणवंत बिसेन, राकां के कमलबापू बहेकार, उदय परमार, बबलु कटरे, विनय शर्मा, खेमराज साखरे, पुर्व उपसभापति दिलीप वाघमारे, पं, स, के उपसभापति संतोष बोहरे, आदि हजारों की संख्या मे जनता उपस्थित थी.